देश में कोरोना के दैनिक मामले बढ़े, रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में कोरोना के दैनिक मामले बढ़े, रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 89,707,115 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,940,352 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 214507 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10129111 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 151529 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,495,147 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 15,968 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 202 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 17,817 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.51 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 2.15 फीसदी है। मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 12 जनवरी को 8,36,227 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 18,34,89,114 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 386 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर एक प्रतिशत से काफी नीचे बनी रही। यह जनवरी में नौवीं बार है जब दैनिक मामले 500 से कम आए हैं। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत दर्ज की गई है।

उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 511 नये मामले सामने आए।  वहीं 789 संक्रमित थी भी हुए हैं। राज्‍य में इस समय कोरोना के 10,560 मरीजों का उपचार चल रहा है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी.वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2411

875690

7133

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

18

4886

62

अरुणाचल प्रदेश

61

16655

56

असम

2994

212632

1064

बिहार

4234

250632

1443

चंडीगढ़

270

19780

328

छत्तीसगढ़

8060

279236

3517

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

4

3376

2

दिल्ली

3179

617006

10707

गोवा

797

50437

749

गुजरात 

7439

241372

4350

हरियाणा

2441

259986

2964

हिमाचल प्रदेश 

810

54825

961

जम्मू एंड कश्मीर 

1682

119170

1912

झारखंड

1356

114684

1048

कर्नाटक

8928

907729

12149

केरल

64759

751659

3347

लद्दाख

180

9326

128

मध्य प्रदेश 

7499

238328

3726

महाराष्ट्र 

53067

1871270

50151

मणिपुर

481

27879

365

मेघालय

152

13356

143

मिजोरम

94

4200

9

नागालैंड

106

11807

84

ओडिशा

1985

328452

1894

पुडुचेरी

293

37563

639

पंजाब

2788

161235

5456

राजस्थान

6200

304779

2739

सिक्किम

313

5554

129

तमिलनाडु

6807

808571

12236

तेलांगना

4458

284611

1571

त्रिपुरा

46

32880

389

उत्तराखंड

2643

89729

1589

उत्तर प्रदेश 

10560

575101

8514

वेस्ट बंगाल

7392

544705

9975

भारत में कुल मामले

214507

10129111

151529


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।